LokSabha Elections 2024: अब चार लोग टोपी पहनकर जमीन पर कब्जा नहीं कर पाते हैंः योगी

By अजय कुमार | May 24, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशियों के लिये 24 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महाराजगंज आगमन हुआ। यहां उन्होंने जम कर समाजवादी पार्टी पर हमला किया और योगी ने कहा कि अब आपका रुपया कब्रिस्तान में नहीं देश के विकास में खर्च हो रहा है। पहले की सरकारों में चार लोग टोपी पहन कर गरीबों की भूमि कब्जा कर लेते थे। अब ऐसा संभव नहीं है। देश के अंदर मुसलमान धर्म के आधार पर आरक्षण पाने का हकदार नहीं हो सकता है। डा. बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण देश के विभाजन जैसा है। कांग्रेस का घोषणापत्र पढ़ेंगे तो इसमें साजिश की गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भगवान राम का मंदिर व काशी विश्वनाथ सज गया है। मथुरा की तरफ हम लोग बढ़ गए हैं। यह सिर्फ आप के वोट के कारण संभव हो सका है।

इसे भी पढ़ें: 'अगर मुस्लिम आरक्षण के खिलाफ हिंदू नहीं लड़े तो आने वाले दिनों में भारत बन जाएगा पाकिस्तान', गिरिराज का बड़ा बयान

योगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पूरा आरक्षण मुलसमानों को दे दिया था। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राम के युग की अयोध्या बन गई है। यह काम कांग्रेस और सपा के लोग नहीं कर पाते। आनंदनगर से लेकर घुघली तक रेल लाइन निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।

2017 से पहले सड़कें बेकार थीं, आज बेहतर सड़कों पर आप चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ देश का सम्मान भी बढ़ा है। कांग्रेस की सरकार में आतंकी घटनाएं होती थी, तो वह कहते थे कि आतंकी सीमा पार के हैं। आज अगर पटाखा भी तेज आवाज में फटता है, तो पाकिस्तान पहले ही जवाब दे देता है कि साहेब इसमें मेरा हाथ नहीं है। यह लोग तो आज भी पाकिस्तान की दुहाई दे कहते हैं कि पाकिस्तान को कुछ मत बोलो, उसके पास एटम बम है।

क्या हमने उसे फ्रीज में रखने के लिए बनाया है। नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है और जो छेड़ता है उसे छोड़ता भी नहीं है। कांग्रेस कहती है, कि हम आएंगे तो एससी और ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को बांटेंगे। यह कहते हैं कि पर्सनल ला लाएंगे, इसका मतलब होता है देश में तालिबानी शासन लागू करेंगे। सभा को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने भी संबोधित किया। महाराजगंज में आखिरी चरण में 01 जून को मतदान होना है।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand Trek पर MBA छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता! फर्जी परमिट देने वाली एजेंसी सस्पेंड, 150 जवानों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

NEET पेपर लीक: Rahul Gandhi का आरोप, PM Modi की भ्रष्ट व्यवस्था ने लूटा युवाओं का भविष्य

भारत को ऑफर देकर रूस भरेगा Su-57 की पहली सफल उड़ान, पेंटागन से लेकर बीजिंग तक सब हैरान!

Numerology Remedies: क्या हर काम में लग जाती है नजर? अपने Moolank के अनुसार करें ये अचूक Numerology उपाय