अब लाइन में लगने का झंझट खत्म, रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों को Delhi Metro ने दी खुशखबरी

By अंकित सिंह | Aug 03, 2023

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को कहा कि यात्री टिकट वेंडिंग मशीनों और ग्राहक सेवा केंद्रों पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से अपने स्मार्ट फोन पर टोकन के लिए भुगतान कर सकते हैं, जैसा कि शॉपिंग मॉल, बाजारों, किराना स्टोर आदि में किया जाता है। यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए विस्तारित यूपीआई विकल्प अपने नेटवर्क पर यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा। एक बयान में, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि टिकटिंग सेवाओं को सुव्यवस्थित करने और यात्रा का डिजिटल और निर्बाध तरीका प्रदान करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

इसमें कहा गया है कि यात्री अब अपने स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज कर सकते हैं या अपने स्मार्टफोन पर यूपीआई समर्थित मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके मेट्रो क्यूआर टिकट खरीद सकते हैं। बयान में कहा गया है कि इस कदम से नकदी या डेबिट और क्रेडिट कार्ड ले जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल