'अब मैं आ गया हूं...': दिल्लीवालों को अरविंद केजरीवाल ने किसा बात का दिलाया भरोसा

By अंकित सिंह | Sep 27, 2024

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर की सभी सड़कों का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से तत्काल मूल्यांकन कराने को कहा है। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने सीएम आतिशी को अगले तीन-चार दिनों के भीतर मूल्यांकन पूरा करने के लिए कहा है। हाल ही में तिहाड़ जेल से रिहा हुए केजरीवाल ने बताया कि उनके कारावास के दौरान कई परियोजनाओं में देरी हुई। केजरीवाल ने इस बात पर जोर दिया कि रुकी हुई परियोजनाएं अब फिर से शुरू होंगी और दिल्ली के बुनियादी ढांचे को पटरी पर लाने का वादा किया।

आप संयोजक ने आगे कहा कि मैं जेल में था और इसीलिए उन्होंने बहुत सारे काम रोक दिए लेकिन मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं यहां हूं। सभी रुके हुए काम फिर से शुरू हो जाएंगे। गुरुवार को केजरीवाल ने दावा किया था कि भाजपा उन्हें झूठे मामलों में गिरफ्तार कराकर दिल्ली सरकार को पटरी से उतारना चाहती है। पूर्व सीएम ने दावा किया कि उन्हें जेल भेजा गया क्योंकि बीजेपी का उद्देश्य लोगों के काम को रोककर दिल्ली में AAP सरकार को बदनाम करना था।

इसे भी पढ़ें: मोदी जी बहुत ताकतवर, पर भगवान नहीं; जेल से निकलने के बाद पहली बार विधानसभा में बोले केजरीवाल

केजरीवाल उत्पाद नीति मामले में पांच महीने तक तिहाड़ जेल में बंद थे और उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद इस महीने की शुरुआत में रिहा हुए थे। उन्होंने पिछले सप्ताह दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि फरवरी में विधानसभा चुनाव में दिल्ली के लोगों से "ईमानदारी का प्रमाण पत्र" प्राप्त करने के बाद वह इस पद पर लौट आएंगे।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया