Corona की तबाही से पड़ोसी मुल्क परेशान, दवाओं की कमी और वेटिंग इन शमशान, अब भारत ऐसे बचा रहा चीनियों की जान

By अभिनय आकाश | Dec 27, 2022

चीन में कोरोना के BF.7 वेरियंट ने हाहाकार मचा रखा है। यहां इस वैरिएंट से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। चीन में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में भी लोग काफी चिंतित हैं। कहते हैं आप किसी अच्छे इंसान से कितनी भी नफरत कर लो लेकिन अंत में काम तो वही आता है। भारत का पड़ोसी मुल्क चीन कोरोना की तबाही से जूझ रहा है। अस्पतालों में दवाएं और दुकानों में कफन नहीं बचे हैं। और तो और शमशानों में कई किलोमीटर लंबी लाइनें भी लगी हुई हैं। ऐसे में अब भारत की दवाएं ही चीनियों की जान बचा रही है। 

इसे भी पढ़ें: चीन को चुनौती देती सबसे लंबी रेल टनल, भारत के इन कदमों ने बढ़ा दी ड्रैगन की बेचैनी

वैसे आपको बता दें कि भारत ने चीन की इस संकट से निपटने में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और बुखार की इन दवाओं के निर्यात को बढ़ाने के लिए तैयार है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम चीन के हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। हम फार्मेसी के क्षेत्र में हमेशा से ही दुनिया की मदद के लिए आगे रहे हैं। इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि देश ‘‘नयी कोविड स्थिति’’ का सामना कर रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से संक्रमण के मामलों में में अचानक आई तेजी से निपटने के लिए नए लक्षित उपाय करने का आग्रह किया। यह पहली बार है जब देश में भयावह हुई स्वास्थ्य स्थिति को लेकर उन्होंने कोई बात कही है। शी ने अपने नए निर्देश में कहा कि अधिक लक्षित देशभक्तिपूर्ण स्वास्थ्य अभियान चलाए जाने चाहिए क्योंकि देश कोविड-19 महामारी को लेकर नयी स्थिति का सामना कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात