अब भारत बदलेगा चीन का नाम! जिनपिंग की हिमाकत पर उसी भाषा में जवाब

By अभिनय आकाश | Apr 02, 2024

अरुणाचल प्रदेश के सुंदर पहाड़, घुमावदार रास्ते, झरने, नदियां, इसे भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक माना जाता है। भारत का चीन पर बड़ा वार देखने को मिला है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर वही पुराना खोखला दावा किया। अरुणाचल प्रदेश में जगहों के नाम बदलकर पुराने दावे को नए पैकेट में परोसा है। चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताने की कोशिश की है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 जगहों के नाम बदल दिए हैं। भारत की तरफ से भी इसपर तगड़ा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। भारत ने कहा है कि नाम बदलने से घर नहीं बदलता है। 

इसे भी पढ़ें: भारत के लोकसभा चुनाव पर चीन की नजर, ड्रैगन को सता रहा किस बात का डर?

जयशंकर ने जोर देकर कहा कि स्थानों के नाम बदलने से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और दोहराया कि पूर्वोत्तर राज्य हमेशा भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। जयशंकर ने गुजरात में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि  अगर आज मैं आपके घर का नाम बदल दूं, तो क्या वह मेरा हो जाएगा? अरुणाचल प्रदेश भारत का राज्य था, है और रहेगा। नाम बदलने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता। हमारी सेना वहां (वास्तविक नियंत्रण रेखा पर) तैनात है।

प्रमुख खबरें

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील