अब अतीत को भुलाकर भविष्य पर ध्यान देने का समय है : नीरज चोपड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2021

चुला विस्टा (अमेरिका)। भारत के भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के लिये तोक्यो ओलंपिक की उपलब्धि अब अतीत की बात है और वह अभ्यास के लिये यहां पहुंचने के बाद आगामी वर्षों में सफलता हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। चोपड़ा कोच क्लॉज बार्तोनिज की देखरेख में 90 दिन तक यहां की विश्वस्तरीय सुविधाओं में अभ्यास करेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने पिछले शुक्रवार को उनके प्रस्ताव को तुरत-फुरत मंजूरी दे दी थी। चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘यह समय अतीत को भुलाकर भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने का है।

इसे भी पढ़ें: RBI की Monetary Policy के बारे में सरल भाषा में समझें, शक्तिकांत दास के फैसले से आपके जीवन पर क्या असर होगा?

चोपड़ा ने लिखा, ‘‘साइ महानिदेशक, टॉप्स और एएफआई के अधिकारियों तथा इसे साकार करने में शामिल प्रत्येक व्यक्ति का आभारी हूं।’’ चोपड़ा ने तोक्यो में सात अगस्त को 87.85 मीटर भाला फेंककर एथलेटिक्स में भारत के लिये पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था।

प्रमुख खबरें

Tess Flintoff के 4 विकेट से पहला T20 जीता Australia A, India A को 6 विकेट से हराया

Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट