अब मशहूर होना आसान हो गया है: गायिका मडोना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2016

लंदन। हॉलीवुड गायिका मडोना का कहना है कि सोशल मीडिया की मदद से लोग आसानी से रातों रात मशहूर हो जाते हैं। फीमेल फर्स्ट की खबर के मुताबिक, ‘वोग’ की 58 वर्षीय गायिका का मानना है कि संगीतकार मशहूर होने के लिए अधिक ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं और एक कलाकार के रूप में खुद को संवारने पर कम समय देते हैं।

 

मडोना ने कहा, ‘‘मैं सोशल मीडिया से पहले ही मशहूर हो गयी थी। ऐसे में प्रसिद्धि मेरे लिए बोझ नहीं थी। मेरे काम को लेकर मुझे प्रसिद्धि मिली थी और यह सोशल मीडिया से दो दशक पूर्व हुआ था।’’वह मानती हैं कि एक कलाकार के लिए खुद को निखारना प्रसिद्धि से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उठे सवाल: गावस्कर ने रेफरी और क्यूरेटरों को घेरा, गलतियों पर तंज!

मैदान पर भारत की जीत का जश्न, मगर हरमनप्रीत के चेहरे पर स्लो ओवर रेट की चिंता

सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों से पर्यावरण सुरक्षा पर संकट? पूर्व अधिकारियों ने जताई गहरी चिंता

रूस का यूक्रेन को दो टूक: शांति नहीं तो मिसाइलों का वार, पुतिन की सख्त चेतावनी