कश्मीर पर अब सिर्फ तुम्हारा 'Exit' बाकी है! पाक आर्मी चीफ मुनीर के बड़बोलेपन पर भारत ने अच्छे से धो दिया

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2025

जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की हम इसे नहीं भूलेंगे चेतावनी पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गुरुवार को नई दिल्ली ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। साथ ही भारत ने पाकिस्तान से वैध रूप से कब्जे वाले क्षेत्रों को सौंपने का आग्रह किया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कोई विदेशी चीज कैसे गले में अटक सकती है? यह भारत का केंद्र शासित प्रदेश है। इसका पाकिस्तान के साथ एकमात्र संबंध उस देश द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए क्षेत्रों को खाली करना है। विदेश में पाकिस्तानियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने इससे पहले जम्मू-कश्मीर पर अपने देश के दीर्घकालिक दावे को दोहराया था, साथ ही उन्होंने द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का बचाव किया था, जिसके कारण 1947 में पाकिस्तान का जन्म हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: भारत को सिखा रहा था पाकिस्तान, पुराने रिकॉर्ड खोल कर एक झटके में बैठाया चुप

मुनीर ने कहा हमारा रुख बिल्कुल साफ है, यह हमारी दुखती रग थी, यह हमारी दुखती रग रहेगी। हम इसे नहीं भूलेंगे। हम अपने कश्मीरी भाइयों को उनके वीरतापूर्ण संघर्ष में नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कश्मीर को इस्लामाबाद की गले की नस भी बताया और इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान इसे नहीं भूलेगा। इस्लामाबाद में ओवरसीज पाकिस्तानियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा पाकिस्तान का निर्माण मुसलमानों को हिंदुओं से अलग करने के लिए किया गया था, क्योंकि वे हर पहलू - परंपराओं, विचारों और महत्वाकांक्षाओं में भिन्न हैं। जिस पर दिल्ली की तीखी आलोचना हुई।

प्रमुख खबरें

सवालों के घेरे में हैं जेएनयू के क्रांतिकारियों की चयनित चुप्पियां

Traffic curbs in Delhi for Durga Puja: Outer Ring Road समेत कई रास्ते रहेंगे प्रभावित, दुर्गा पूजा पर दिल्ली मेट्रो से सफर की सलाह

Odisha Campus Polls: छात्र राजनीति में ABVP का परचम, अमित शाह ने बताया विचारधारा की जीत

Rekha Arya के पति पर गंभीर आरोपों की जांच के लिए Dehradun में SIT गठित