अब नहीं फटेगा पराठा बनाते समय इन जरुरी टिप्स को फॉलो करें, फूले-फूले बनेंगे पराठें

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 02, 2025

सर्दियों के दौरान आलू और गोभी का पराठा खूब खाया जाता है। सुबह-सुबह नाश्ते में कई घरों में पराठें जरुर बनते हैं। कई लोगों को पराठा खाने का शौक भी होता है। लेकिन जब पराठें बनाते हैं तो स्टाफिंग के कारण वो फटने लगते हैं। लेकिन अब आप इन टिप्स को फॉलो करेंगी तो आपके पराठें एकदम में परफेक्ट बनेंगे। चलिए आपको इन टिप्स के बारे में बताते हैं।

नहीं फटेगा आपका पराठा

- सबसे पहले जरुरी है कि सही तरह से आटा गूंदना, जिससे बेलते समय आपके पराठें का स्टाफ नहीं फटेगा। इसके अलावा आटा गूंदते समय उसमें एक चम्मच बेसन और चम्मच घी मिला लें। इसके बाद गुनगुने पानी से आटा को गूंदें, जिससे आटा मुलायम होगा और परांठा भी नहीं फटेगा।

- ऐसे कई लोग है जो आटा गूंदने के तुरंत बाद परांठा बनाना शुरु कर देते हैं, जिसके कारण परांठा अच्छा नहीं बन पाता है। आटा गूंदने के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट तक इसे ढककर रख दें। ऐसा करने से ग्लूटन सेट होता और आपका परांठा भी स्वादिष्ट बनेगा।

- पराठें के लिए स्टाफ तैयार करते समय सब्जियों से अतिरिक्त पानी निकाल लें। उबले आलू से नमी कम करने के लिए उसे फ्रिज में रख दें। जैसा कि- गोभी, मूली और मेथी जैसी सब्जियों को निचोड़कर पानी निकाल लीजिए।

- जब आप पराठें बनाएं तो डबल लेयर वाला बनाएं। रोटी बेलकर आधे हिस्से पर स्टाफिंग रखें और फिर रोटी को बीच से मोड़ दें। आधे हिस्से पर भरानवन लगाकर रोटी को दोबारा मोड़ें और तिकोना आकार दें। फिर पराठे को बेलकर तवे पर सेंक लीजिए।

- भरावन कम होने पर पराठें में कोई स्वाद नहीं रहता है, इसलिए ज्यादा भरावन होने से पराठा बेलना मुश्किल हो जाता है जिस कारण से पराठा फटने लगता है। यदि आप टेस्टी और खूबसूरत भरावन परांठा बनाना चाहती है, तो ऐसे में भरावन की मात्रा का ध्यान रखें।

प्रमुख खबरें

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत