सरकार के गठन के बाद अब 8th Pay Commission की तैयारी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी ये सौगात

By रितिका कमठान | Jun 10, 2024

लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने जीत हासिल की और लगातार तीसरी बार सत्ता पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही नौ जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर नरेंद्र मोदी ने भी इतिहास रच दिया है। उनके साथ नई सरकार में कई मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा

केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारी और पेंशन धारकों को आठवें वेतन आयोग के गठन का इंतजार है। आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों के वेतन में इजाफा होगा। माना जा रहा है की आठवें वेतन आयोग के लिए सिफारिश जनवरी 2026 से लागू हो सकती हैं। 

 

नई सरकार लेगी फैसला 

नई सरकार का गठन हो चुका है लेकिन अब तक आठवीं वेतन आयोग की गठन और कार्यान्वयन को लेकर किसी तरह की घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले वर्ष 2023 में दिसंबर में सरकार ने बयान दिया था की आठवीं वेतन आयोग की स्थापना को लेकर अभी कोई योजना नहीं है। मगर अब लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर कदम उठाए जा सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार आठवां वेतन आयोग का गठन होने के बाद देश के लगभग 49 लाख सरकारी कर्मचारी और 68 लाख पेंशन धारकों को लाभ मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Sanitation Workers Protest | जंतर-मंतर पर सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन: सेप्टिक टैंक से होने वाली मौतों पर फूटा गुस्सा, पुनर्वास कानून लागू करने की मांग

Malaika Arora ने चप्पल पहनकर की नई Thar Roxx की पूजा, रिवीलिंग कपड़ों पर भड़के यूजर्स

Kajol Birthday: 52 की हुईं बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस, जानें बेखुदी से OTT डेब्यू तक का शानदार Cinematic Journey

Iran से संघर्ष के चलते अमेरिका की अत्याधुनिक Missiles लगभग खत्म, खाली मिसाइल भंडार देखकर Trump परेशान