अब फिर से नए आंदोलन की तैयारी में जुटे राकेश टिकैत, 26 नवंबर को सरकार के खिलाफ भरेंगे हुंकार

By अंकित सिंह | Sep 29, 2022

लगभग 1 साल तक चले किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले राकेश टिकैत एक बार फिर से सरकार के खिलाफ हुंकार भरने की तैयारी कर रहे हैं। खबर के मुताबिक 26 नवंबर को राकेश  टिकैत फिर से सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करने वाले हैं। इसके लिए तैयारी भी की जा रही है। दरअसल, 26 नवंबर 2020 को दिल्ली के बॉर्डर पर किसान आंदोलन की शुरुआत हुई थी। राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से कई बड़े वादे किए गए थे। लेकिन सरकार ने जो भी वादा किया, वह आज तक पूरा नहीं हो पाया है। यही कारण है कि हम फिर से आंदोलन करने को विवश हुए हैं। इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के साथ तैयारी में लगा हुआ है और योजनाओं पर विचार किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार की नीतियों की बदौलत कृषि क्षेत्र में तेजी से बढ़े हैं रोजगार के अवसर

राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में साफ तौर पर कहा कि सरकार ने ना तो एमएसपी की मांग को पूरी की है, ना ही गन्ने के दाम को बढ़ाएं हैं। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय मुद्दों को भी हल नहीं किया गया है। गांव में लोगों का हाल बुरा है। सरकार बातचीत को तैयार नहीं है। पुलिस की मदद से लगातार आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है। अगर कोई बोलने की कोशिश भी करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस तरह से हुकूमत नहीं चलती है। हुकूमत चलाने के लिए बातचीत करनी पड़ती है। वहीं, पीएफआई पर लगे पाबंदी पर बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि इस तरह के संगठन के लोगों की तस्वीरें चौराहे पर लगनी चाहिए। इस तरह के संगठन से किसी को जुड़ना भी नहीं चाहिए।

प्रमुख खबरें

Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद

Gurugram Waterlogging | गुरुग्राम में जलभराव पर सियासत गर्म! सांसद राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के पुराने विकास पर फोड़ा फोड़ा, विपक्ष ने पूछा- ₹1,400 करोड़ कहाँ गए?

Texas Wildfire का कहर: 200 वर्ग किमी इलाका जला, कई ढांचे खाक और स्कूल बंद

Womens Hockey World Cup: 5वें स्थान के लिए Germany से भिड़ेगी भारतीय टीम