अब रामगोपाल यादव ने गिना दी विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति, मचा बवाल, योगी का पलटवार

By अंकित सिंह | May 15, 2025

सपा नेता राम गोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति गिनाते हुए एक ऐसी टिप्पणी की, जिस कारण सियासी बवाल मच गया है। राम गोपाल यादव ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि व्योमिका सिंह कौन है या उसकी जाति क्या है, न ही उन्हें एयर मार्शल ए.के. भारती के बारे में पता था। नहीं तो वे उन्हें भी गाली देते। मैं आपको बता दूं - व्योमिका सिंह हरियाणा की 'जाटव ...' हैं और एयर मार्शल ए.के. भारती पूर्णिया के यादव हैं। तीनों ही पीडीए सेगमेंट से थे। एक को गाली दी गई क्योंकि उन्हें लगा कि वह मुस्लिम है, एक को राजपूत समझकर कुछ नहीं कहा गया और दूसरे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: मैं पार्टी का प्रवक्ता नहीं, मैंने एक भारतीय के रूप में बात की... लक्ष्मण रेखा वाले बयान पर बोले शशि थरूर

योगी ने कहा कि यह वही मानसिकता है, जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में राष्ट्रभक्ति तक को बांटने का दुस्साहस करती है। इस विकृत जातिवादी सोच को जनता फिर जवाब देगी। दूसरी ओर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश में जश्न है। भाजपा इसको लेकर तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसकी को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जश्न आमतौर पर जीत के लिए मनाया जाता है, 'समझ' के लिए नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा किसे बेवकूफ़ समझती है? वे लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं, लेकिन लोग जागरूक हैं और उन्हें सबक सिखाएँगे। भाजपा वाले बच नहीं सकते। उन्हें अपना वचन देना होगा कि हमारे देश की सीमाएँ सुरक्षित हैं। 

प्रमुख खबरें

World Cup में Iran का बड़ा आरोप, कोच Ghalenoei बोले- हमें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है

SpaceX ने Stock Market में मचाया तूफान, Elon Musk की Net Worth 1.3 ट्रिलियन डॉलर के पार

Bihar के किसानों के लिए New Era! 305 गोदाम और 400 थ्रेसिंग फ्लोर से बढ़ेगी Income

Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!