Whatsapp Scam Alert| अब वॉट्सऐप पर लॉगआउट कर होने लगा स्कैम, दिग्गज ने किया हैरान करने वाला खुलासा

By रितिका कमठान | Mar 21, 2025

वॉट्सऐप ऐसा ऐप है जिसपर पूरी दुनिया के लोग भरोसा करते है। व्हाट्सऐप यूजर्स के चैट एंड टू एंड एनक्रिप्टेड होते है, जिससे इस पर भरोसा होता है। चैट एनक्रिप्टेड होने के कारण किसी की पर्सनल जानकारी हैक करना आसान नहीं है। इसी बीच व्हाट्सऐप जैसे सुरक्षित ऐप के जरिए होने वाले स्कैम का भी खुलासा हुआ है।

हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, वॉर्निंग-स्कैम अलर्ट। डिजिटल एज में वॉट्सऐप का एक्सेस खोना एक बुरा सपना है। बीते महीने मेरे एक रिश्तेदार के पास उसके दोस्त का मैसेज आया कि गलती से उसके नंबर पर एक कोड आया है। दोस्त ने उसे वो कोड बता दिया। ये बताते ही उसका वॉट्सऐप अकाउंट लॉगआउट हो गया। दरअसल अब स्कैमर यूजर्स के सगे संबंधियों को कॉल कर स्कैम कर रहे है। कोड मांग कर वॉट्सऐप अकाउंट को हैक किया जा रहा है। इसके बाद वॉट्सऐप अकाउंट से सगे संबंधियों से पैसे भी मांगे जा रहे है।

 

हर्षा भोगने ने बताया कि अगर फ्लाइट में सवार होने के दौरान ऐसा हो जाए तो ये स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। हाईजैक होने के बाद स्कैमर ग्रुप सेटिंग में भी बदलाव करते है। मूल बैकअप ईमेल आईडी भी हाईजैकर बदल देते है, जिससे यूजर वापस लॉग इन ना कर सके। उन्होंने बताया कि मेटा के कर्मचारी मददगार थे जिनकी मदद से वॉट्सऐप का एक्सेस दोबारा मिल सका। यूजर्स आसानी से व्हाट्सऐप स्कैम के झांसे में लोग आ जाते है। हर्षा भोगले की मानें तो रिश्तेदार के साथ हुई घटना के प्रति जागरूकता फैलाना जरूरी है। 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प