Karnataka Covid scam: कर्नाटक में अब बीजेपी पर 'जांच की आंच', रिपोर्ट में कई खुलासे

By अभिनय आकाश | Oct 11, 2024

कर्नाटक में पिछली भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान हुए कथित कोविड-19 घोटाले की जांच कर रहे हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त के न्यायाधीश माइकल डी कुन्हा जांच आयोग द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट में गंभीर अवैधताओं, कदाचार और हर जगह भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। जवाब में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक कैबिनेट ने संबंधित आपूर्तिकर्ताओं और सेवा प्रदाताओं से जुर्माने और अतिरिक्त भुगतान के रूप में 500 करोड़ रुपये वसूलने की सिफारिश की है।  रिपोर्ट में कई खरीद निकायों में अनियमितताओं का विवरण दिया गया है। कर्नाटक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग (एचएफडब्ल्यूडी) 1,754.34 करोड़ रुपये की खरीद के लिए जिम्मेदार था, जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने 1,406.56 करोड़ रुपये का प्रबंधन किया।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार ने हुबली दंगा मामला लिया वापस, AIMIM नेता समेत 100+ हुए थे गिरफ्तार

इन निष्कर्षों के आधार पर आयोग ने आपूर्तिकर्ताओं और सेवा प्रदाताओं से दंड और अतिरिक्त भुगतान की वसूली के लिए कार्रवाई की सिफारिश की है। इसके अलावा, संबंधित विभागों के आरोपी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक जांच की सिफारिश की गई है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर