पूरे बंगाल को पार्टी के रंग में रंगने की पहल, सरकारी ऑफिस के बाद अब ममता सरकार स्कूल यूनिफॉर्म का कलर बदलने जा रही है

By अभिनय आकाश | Mar 21, 2022

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में एक नया ड्रेस कोड लागू करने जा रही है। जानकारी के अनुसार बंगाल में सभी सरकारी, अर्धसरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की ड्रेस नीली और सफेद रंग की होगी। नए ड्रेस कोड में बंगाल सरकार का बिस्वा बांग्ला लोगों भी होगा जिसे खुद सूबे की सीएम ममता बनर्जी ने डिजाइन किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य के एमएसएमई विभाग को नए डिजाइन किए गए स्कूल यूनिफॉर्म की आपूर्ति के लिए तैयार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: टीएमसी का दामन थामने के बाद बीजेपी नेता ने शुभेंदु अधिकारी पर लगाया ये आरोप

प्रीप्राइमरी से दूसरी कक्षा तक की लड़कियों को शर्ट और ट्यूनिक फ्रॉक के दो सेट मिलेंगे। कक्षा III से V तक, शर्ट और स्कर्ट के दो सेट। कक्षा VI से VIII, दुपट्टे के दो सेट के साथ सलवार और कमीज के दो सेट दिये जाएंगे। इससे पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के लिए एक नई रंग योजना शुरू की थी जिसमें सभी सरकारी कार्यालय भवनों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को नीले और सफेद रंग में रंगा गया था।

प्रमुख खबरें

Bihar Flood: 8.27 लाख परिवारों को DBT से मिले 579.23 करोड़ रुपये, CM ने जारी की राहत राशि

BJP अपने दरवाजे बंद करती है, तो...सपा संग गठबंधन की अटकलों पर संजय निषाद ने खुद सारी स्थिति साफ कर दी

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो खान! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने और टॉप 50 रैंकिंग पर Syndrela Das की नजर