हिन्दी फिल्मों में अब संगीत की भूमिका गौण हो गयी है: रहमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2018

मुंबई। ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान का मानना है कि फिल्मों में संगीत का इस्तेमाल एक भूमिका के रूप में होना चाहिए और इसे बेकार नहीं समझना चाहिए। हिन्दी फिल्म जगत के संगीत में गिरावट के बारे में पूछे जाने पर रहमान ने कहा कि लोग कहानी के साथ जुड़ने वाले संगीत पर काम नहीं कर रहे हैं। 


रहमान ने यहां एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘लोग बजने वाले गीत या दृश्य को लेकर आश्वस्त नहीं होते हैं क्योंकि वे पटकथा पर काम नहीं कर रहे हैं जो एक दृश्य को खूबसूरत संगीत से जोड़ सके।’’ उन्होंने कहा, ‘‘संगीत की एक भूमिका होनी चाहिए। ‘रॉकस्टार’ और ‘ताल’ जैसी फिल्मों में संगीत एक महत्वपूर्ण धुरी है। अगर आप इसे एक गीत या दो गीत में एक च्यूंगम जैसे इस्तेमाल करते हैं और फिर इसे फेंक देंगे तब आपको क्या मिलेगा?’’


भारतीय सिनेमा में सबसे प्रभावशाली माने जाने वाले संगीतकारों में से एक रहमान ने कहा कि अच्छा संगीत ईमानदारी और अध्यात्मिकता ढूंढती है। रहमान इस समय अमेजन प्राइम वीडियो के लिए एक श्रृंखला पर काम कर रहे हैं। ‘हारमोनी विद ए आर रहमान’ नामक इस श्रृंखला में वह भारत की समृद्ध संगीत विरासत की तलाश करते नजर आएंगे।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar