अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा, PM की टो टूक- PAK से ना ट्रेड, ना टॉक होगा

By अंकित सिंह | May 22, 2025

बीकानेर के देशनोक में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि पाकिस्तान एक बात भूल गया, अब मां भारती का सेवक, मोदी, यहां सीना तन कर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है लेकिन लहू गरम होता है। मोदी की नसों में, लहू नहीं, गरम सिन्दूर बह रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारत से सीधी लड़ाई में जीत नहीं सकता। इसलिए वो आतंकवाद को भारत के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल करता है। 

मोदी ने कहा कि अब पाकिस्तान के साथ न ट्रेड होगा और न टॉक। अगर बात होगी तो सिर्फ पीओके की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अगर आतंकियों को एक्सपोर्ट करना जारी रखा... तो उसको पाई-पाई के लिए मोहताज होना होगा। पाकिस्तान को भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा। भारतीयों के खून से खेलना... पाकिस्तान को अब महंगा पड़ेगा। ये भारत का संकल्प है और दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: अलग-अलग देशों के दौरे पर भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, जापान और UAE में खोली पाकिस्तान की पोल

मोदी ने कहा कि राजस्थान की ये वीर धरा हमें सिखाती है कि देश और देशवासियों से बड़ा और कुछ नहीं है। 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। वो गोलियां पहलगाम में चली थी, लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों के सीना छलनी हुआ था। इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे। उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे। आज आपके आशीर्वाद से, देश की सेना के शौर्य से, हम सब उस प्रण पर खरे उतरे हैं। हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी... तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया।

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ