Israel पर अब इस देश ने कर दिया एयर स्ट्राइक, बढ़ती ही जा रही हैं मोदी के दोस्त नेतन्याहू की मुश्किलें

By अभिनय आकाश | Nov 01, 2023

इजरायल और हमास की खतरनाक जंग में अब हूती विद्रोहियों की भी एंट्री हो गई है। इजरायल पर हमास और हिज्बुल्ला के अलावा तीसरा दुश्मन हूती विद्रोही सामने आ गया है। ये तीनों ही अब इजरायली सेना के लिए खतरा बन चुके हैं। हूती विद्रोहियों की सरकार की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि इजरायल के खिलाफ युद्ध का हम ऐलान करते हैं। दरअसल, यमन में इस वक्त हूती विद्रिहियों की सरकार है जिसने 2014 में राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। इस सरकार को ईरान से समर्थन मिला हुआ है। हूती गाहे-बगाहे इजरायल पर रॉकेट दागते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: इज़राइल ने गाजा की सुरंगों के अंदर हमास को बनाया निशाना, सैनिक को कैद से कराया मुक्त

यमन में एक शिया राजनीतिक और सैन्य संगठन है जो सऊदी अरब समर्थित गठबंधन के खिलाफ देश में गृह युद्ध लड़ रहा है। उन्होंने फिलिस्तीनियों के समर्थन में आवाज उठाई है और गाजा में इजरायल के हमले के खिलाफ यमन में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया है। इससे पहले इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा था कि उसने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने के लिए पहली बार अपने एरो हवाई रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल किया था, जिसे लाल सागर के क्षेत्र से दागा गया था। 

इससे पहले भी हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर अटैक की कोशिश की थी और कई मिसाइलों से हमला किया था। हालांकि अमेरिकी युद्धपोत ने सभी मिसाइलों को बीच में ही तबाह कर दिया था। जिसकी वजह से इजरायली सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ था।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर