Quran Burning: अब भारत के इस पड़ोसी देश ने जला दी 1-2 नहीं बल्कि 45 कुरान, 52 इस्लामिक देश भी हुए हैरान

By अभिनय आकाश | Aug 10, 2023

कुरान की प्रति को जलाने की खबरें आपको लगातार पढ़ने और देखने को मिल रही है। स्वीडन और डेनमार्क जैसे देशों में कुरान जलाने की खबरें आ रही हैं। इस तरह की घटनाओं धीरे-धीरे पूरे यूरोप में बढ़ती जा रही है। कुरान की बेअदबी किए जाने की घटनाओं को लेकर मुस्लिम देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।  डेनमार्क और स्वीडन द्वारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने वाले नियमों के तहत कुरान जलाने की अनुमति देने के बाद ईरान और इराक में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे। लेकिन इसी बीच एक ऐसी घटना हुई है जिसने मुस्लिम देशों के साथ-साथ पूरी दुनिया को ही हैरान करके रख दिया है। इस बार तो एक मुस्लिम देश में कुरान जलाई गई है और कुरान जलाने वाले भी मुस्लिम लोग हैं। 

आरोपी कौन हैं?

पुलिस ने नुरुर रहमान नाम के एक स्कूल प्रिंसिपल और उसके सहयोगी महबूब आलम को दोषियों के रूप में पहचाना है और उन्हें पूर्वोत्तर शहर सिलहट से हिरासत में लिया है। सिलहट मुस्लिम-बहुल देश के सबसे रूढ़िवादी हिस्सों में से एक है। पुलिस ने उनके पास से जलि हुई कुरान की कम से कम 45 प्रतियां भी जब्त कीं। आरोपी लोगों का दावा है कि नष्ट की गई कुरान बहुत पुरानी थीं और उनकी छपाई में कुछ गलतियाँ थीं। मुस्लिम विद्वानों के अनुसार, पवित्र पुस्तक का निपटान तभी स्वीकार्य है जब सम्मानपूर्वक किया जाए।

 

प्रमुख खबरें

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar