उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के बाद अब तंबाकू और सिगरेट की बिक्री पर इस राज्य ने भी लगाई रोक

By रितिका कमठान | Jun 02, 2024

उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में सिगरेट और तंबाकू की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही इसकी खपत पर भी रोक प्रशासन ने लगाई है। अब ऐसा ही आदेश जम्मू कश्मीर में भी लागू हुआ है। जम्मू कश्मीर के कटरा में सिगरेट और तंबाकू की बिक्री पर रोक लगाई गई है। यह लोग सिर्फ उन लोगों में लगाई गई है जो कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर के पास हैं। माता वैष्णो देवी मंदिर के अलावा अन्य जगहों पर ऐसी कोई रोक नहीं लगाई गई है। 

उत्तर प्रदेश में भी लगा है बैन
इससे पहले उत्तर प्रदेश में सरकार भी पान मसाला और तंबाकू खाने वालों को बड़ा झटका देते हुए इसकी बिक्री पर रोक लगा दी थी। राज्य सरकार ने एक ही दुकान पर पान मसाला और तंबाकू को बेचने पर प्रतिबंध लगाया है। 1 जून से यह प्रतिबंध लागू हो चुका है। 

तेलंगाना में लगा बैन 
तेलंगाना सरकार भी तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर रोक लगा चुकी है। इस संबंध में रेवंथ रेड्डी सरकार ने एक आदेश जारी कर कहा है कि तंबाकू उत्पादों की बिक्री भंडारण वितरण पर एक साल के लिए प्रतिबंध रहेगा। बता दे की 24 में 2024 से यह बैन लागू हो चुका है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Airport पर दोहा से आए यात्रियों से 47 लाख के सोने-चांदी के सिक्के जब्त

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अधिसूचना पर जताया कड़ा विरोध

Vinod Tawde के बयान पर Akhilesh Yadav का पलटवार, BJP पर साधा निशाना

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया