बहुत बुरे काम कर रहा, प्राइवेट प्रॉपर्टी कब्जा रहा, अब G20 बैठक का ट्रंप के मंत्री मार्को रुबियो ने किया बॉयकाट

By अभिनय आकाश | Feb 06, 2025

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दक्षिण अफ्रीका में आगामी जी20 बैठक में शामिल नहीं होंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अफ्रीकी देश को वित्त पोषण में कटौती करने की धमकी के कुछ दिनों बाद शीर्ष अमेरिकी राजनयिक की तरफ से ये जानकारी दी गई है। दक्षिण अफ्रीका 20-21 फरवरी तक जोहान्सबर्ग में जी20 समूह के देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। दक्षिण अफ्रीका के पास दिसंबर 2024 से नवंबर 2025 तक G20 की अध्यक्षता है। मार्को रुबियो का कहना है कि वह साउथ अफ्रीका सरकार की भूमि अधिग्रहण नीतियां और अमेरिका विरोधी रुख की वजह से यह फैसला ले रहे हैं।

ट्रंप ने रविवार को घोषणा की थी कि अमेरिका इस बात की जांच करेगा कि दक्षिण अफ्रीका कुछ लोगों से गलत तरीके से भूमि अधिग्रहित क्यों कर रहा है। उन्होंने कहा था कि इस अ‍वधि में दक्षिण अफ्रीका को दी जानी वाली वित्तीय सहायता पर रोक रहेगी। मागवेन्या ने कहा कि ट्रंप की घोषणा और मस्क द्वारा देश की आलोचना गलत सूचना और विकृतियों” से भरी थी। उन्होंने कहा कि रामफोसा ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए मस्क को फोन कॉल किया था।

इसे भी पढ़ें: Tuberculosis-Measles जैसे नामों से अप्रवासियों को लेबल करने की तैयारी में अमेरिका? क्या था ट्रंप 1.0 का टाइटल 42

राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने मस्क को किया फोन

मि अधिग्रहण कानून को लेकर दक्षिण अफ्रीका की वित्तीय सहायता रोकने की डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के एक दिन बाद दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रभावशाली अरबपति सलाहकार एलन मस्क से बुधवार को फोन पर बात की। रामफोसा के प्रवक्ता विंसेंट मागवेन्या ने बताया कि मस्क के साथ राष्ट्रपति की बातचीत तर्क संगत थी, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका में जन्मे टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मस्क अतीत में रामफोसा के साथ निवेश संबंधी चर्चाएं कर चुके हैं और वह ट्रंप के प्रमुख सहयोगी हैं। 

प्रमुख खबरें

SEBI विदेशी निवेशकों के नियम आसान बनाने लाएगा कंसल्टेशन पेपर

Innodata Layoffs का असर भारत और Philippines में 500 से अधिक कर्मियों की गई नौकरी

उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई, Jamia Campus विवाद पर Union Minister Pralhad Joshi की दो टूक

खरगे की जुबान पर भड़की मायावती, मोदी के अपमान का लिया बदला!