तमिलनाडु में अब CSK नहीं, TVK की 'सीटी' जीतेगी, Actor Vijay का CM Stalin को खुला चैलेंज

By अंकित सिंह | Mar 04, 2026

तमिलगा वेट्ट्री कज़गम के संस्थापक-अध्यक्ष विजय, 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले अपने प्रचार अभियान के तहत बुधवार को तंजावुर में थे। इस दौरान विजय ने अने संबोधन में कहा कि अगर अगला जन्म होता है, तो मैं किसान परिवार में जन्म लेना चाहूंगा। श्रीलंकाई सरकार में हम सिर्फ योजनाओं की घोषणा नहीं करेंगे, बल्कि घोषित सभी परियोजनाओं को पांच साल के भीतर पूरा करने का प्रयास करेंगे। मछुआरों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री कभी-कभार पत्र लिखते हैं और फिर सो जाते हैं। जरूरत है केंद्र सरकार पर वास्तविक और भावनात्मक दबाव डालने की। श्रीलंकाई नौसेना को हमारे मछुआरों को हाथ भी नहीं लगाना चाहिए। हमें उन्हें अपने मछुआरों को छूने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए; यही हमारा एकमात्र लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि जब लोग बुनियादी सुविधाओं की मांग करते हैं, तो आप (राज्य सरकार) वित्तीय बोझ का हवाला देकर इसे टाल देते हैं। जबकि आप जानते थे कि राज्य सरकार NEET परीक्षा पर प्रतिबंध नहीं लगा सकती, फिर भी आपने इसे समाप्त करने का दावा करके लोगों को गुमराह किया। क्या आप विजय में विश्वास करते हैं, या स्टालिन में?... यदि किसानों के खिलाफ कोई योजना लाई जाती है, तो केंद्र सरकार के दबाव में भी, टीवीके उसे अस्वीकार कर देगा। हर 500 राशन कार्ड पर एक राशन की दुकान खोली जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Federalism पर छिड़ी राष्ट्रीय बहस, CM Stalin को मिला Siddaramaiah का साथ, केंद्र पर निशाना

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, डीएमके सदस्य इसे तमिलनाडु और दिल्ली के बीच की टक्कर के रूप में पेश कर रहे हैं। क्रिकेट में भी दिल्ली की टीम तमिलनाडु की टीम का मुकाबला नहीं कर सकती। तमिलनाडु, टीवीके है और टीवीके, तमिलनाडु है। तमिलनाडु और दिल्ली की टीम के बीच के सभी विभाजनों को दरकिनार करते हुए, टीवीके की टीम ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्टालिन का तमिलनाडु की रक्षा करने, सब संभालने और हर काम करने का दावा काम नहीं करेगा। यहां तक कि बच्चे भी कहते हैं कि द्रमुक ‘बुरी शक्ति’ है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में तमिलनाडु के लोग चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सीटी बजाते हैं, आने वाले चुनाव में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की सीटी जीतेगी।

प्रमुख खबरें

India-China Relations | LAC पर शांति के बिना सामान्य नहीं हो सकते संबंध, अजित डोभाल की चीन को दोटूक, राजनीतिक समाधान तलाशने पर सहमत

Telangana के Suryapet में Road Accident से 6 यात्रियों की मौत, 12 घायल

Jhansi Link Expressway को UP Cabinet की मिली मंजूरी, 7968 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Haridwar के Roorkee में भाई ने की दो बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर