Israel Strike Syria: अब सीरिया में घुसकर इजराइल ने क्या कर दिया, दमिश्क से आई इस तस्वीर ने मचाया तहलका

By अभिनय आकाश | Dec 11, 2024

सीरिया में तख्तापलट के बाद अगर किसी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है तो वो इजरायल है। इजरायल के कमांडों सीरिया के सबसे ऊंचे पहाड़ पर चढ़ गए और फिर जो हुआ वो हैरान करने वाला है। गाजा-लेबनान को निपटाने के बाद 50 साल बाद इजरायल की सेना सीरिया में घुस गई। इजरायली वायु सेना के खतरनाक कमांजोड ने सीरिया के सबसे ऊंचे पहाड़ माउंड हैरमन पर कब्जा कर लिया। ये पहाड़ सीरिया की सीमा के 10 किलोमीटर अंदर तक है। माउंट हैरमॉन सीरिया और लेबनान की सीमा पर मौजूद है। माउंट हैरमॉन की स्ट्रैटजिक लोकेशन इजरायल के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। जिसके बाद अब खबर आई है कि इज़राइल ने पुष्टि की है कि उसने बशर अल-असद शासन के पतन के बाद देश में सैन्य संपत्तियों को ध्वस्त करने के अपने प्रयासों के तहत सीरिया के नौसैनिक बेड़े पर व्यापक हमले किए हैं।

इसे भी पढ़ें: Mohamed al-Bashir बने सीरिया के अंतरिम प्रधानमंत्री, असद का खेल खत्म

दमिश्क में एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों ने उपनगरों में भारी हवाई हमलों की आवाज सुनीं। ऑनलाइन प्रसारित तस्वीरों में नष्ट हुए मिसाइल लांचर, हेलीकॉप्टर और युद्धक विमान दिखाई दे रहे हैं। दमिश्क पर कब्जा करने वाले हयात तहरीर अल-शम या एचटीएस के नेतृत्व वाले विद्रोही समूहों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। इजराइल ने यह भी कहा कि वह संदिग्ध रासायनिक हथियार स्थलों और भारी हथियारों पर हमला कर रहा है ताकि उन्हें चरमपंथियों के हाथों में पड़ने से रोका जा सके। इजराइली अधिकारी शायद ही कभी ऐसे हमलों को स्वीकार करते हैं। इजराइल का अपने पड़ोसियों के साथ युद्ध के दौरान क्षेत्र पर कब्जा करने और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अनिश्चित काल तक उस पर कब्जा रखने का एक लंबा इतिहास रहा है। 

प्रमुख खबरें

विकसित देशों में भारत से 6 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन, PM मोदी ने जलवायु परिवर्तन और वैश्विक एलायंस को लेकर दिया बड़ा संदेश

क्या इंसानों के नियंत्रण से बाहर निकल चुका है Artificial Intelligence (AI)? Google Gemini का कारनामा देख कांप उठा पूरा टेक जगत

DUSU Election Result: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 114 वोटों से आगे

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !