हमने किया इंसेफेलाइटिस का पूरी तरह खात्मा, अब किसी भी संचारी रोग को टिकने नहीं देंगे : योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2022

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य से इंसेफेलाइटिस का पूरी तरह से खात्मा हो जाने का दावा किया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में ऐसे किसी भी संचारी रोग को टिकने नहीं देगी। योगी ने लखनफ में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में संक्रामक बीमारियों की प्रभावी रोकथाम के लिये पिछले पांच वर्षों के दौरान जो प्रयास हुए हैं उनके अच्छे परिणाम सामने आए हैं, लेकिन अभी इस प्रयास को और आगे बढ़ाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन की विदेश मंत्री को एस जयशंकर ने दिया जवाब, बोले- युद्ध के पहले की तुलना में रूस से ज्यादा तेल खरीद रहा है यूरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि न सिर्फ फाइलेरिया बल्कि ट्यूबरक्लोसिस को भी पूरी तरह समाप्त करने का एक संकल्प लिया गया है कि इस प्रकार की बीमारियों को हम कहीं भी उत्तर प्रदेश की धरती पर टिकने नहीं देंगे। उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब स्वास्थ्य की बात होगी तो पांच वर्षों में सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज बनाने का रिकॉर्ड भी उत्तर प्रदेश के पास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने श्री माधव प्रसाद त्रिपाठी की स्मृति में महात्मा बुद्ध की पावन धरा सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का काम भी पूरा कर दिया है और पहले सत्र के छात्र—छात्राएं यहां पर दाखिला ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगले एक वर्ष के अंदर 17 से 18 नये मेडिकल कॉलेज शुरू किये जाएंगे, ताकि प्रदेश में लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus