NSA के ठेकेदार ने गोपनीय सूचनाएं हासिल करने का गुनाह कबूला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

वॉशिंगटन।अमेरिका में दो दशक से अधिक समय तक बड़े पैमाने पर बेहद गोपनीय सूचनाएं चुराने के आरोपी एक सरकारी ठेकेदार ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।न्याय विभाग ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि अभियोजकों के साथ एक समझौते की शर्तों के तहत हेरोल्ड मार्टिन (54) ने यह स्वीकार किया कि उसने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां इरादतन अपने पास रखी लेकिन उसने जासूसी के आरोपों से इनकार किया है। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर लगाए गए अतिरिक्त प्रतिबंध हटाने का दिया आदेश

उसे 19 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई में नौ साल कारावास की सजा हो सकती है। मार्टिन को एनएसए सहित कई संघीय एजेंसियों के लिए एक ठेकेदार के रूप में 23 साल तक काम करने के बाद अगस्त 2016 में गिरफ्तार किया गया था। उसे सुरक्षा से जुड़़ी ऐसी अनुमति हासिल थी, जिससे वह बड़ी गोपनीय एवं संवेदनशील जानकारियों को कई बार हासिल कर सकता था। जांचकर्ताओं ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उसने ये जानकारियां किसी और के साथ साझा की या नहीं और उसके ऐसा करने के मकसद को भी सार्वजनिक नहीं किया।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Election : राहुल गांधी के चुनाव मैदान में उतरने से रायबरेली सीट सुर्खियों में

IPL 2024: रॉयल्य पर जीत के बाद SRH की मालकिन काव्या मारन ने किया रोनाल्डो की तरह सेलिब्रेट, Video

अमेठी लोकसभा सीट से 25 वर्षों में पहली बार गांधी परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ रहा

Stock Market Crash| सेंसेक्स 750 अंक से नीचे गिरा, 74 हजार के स्तर पर पहुंचा, जानें क्यों आई गिरावट