Russia में NSA डोभाल, यूरोप में एस जयशंकर, भारत बड़ा गेम कर गया!

By अभिनय आकाश | May 29, 2026

मॉस्को में भारत के एनएसए अजीत डोभाल मौजूद हैं। तमाम बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। कई अहम बयान भी उन्होंने दिए हैं। इसके अलावा भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर यूरोप के साथ बैठक करने के लिए साइपरस पहुंचे हुए हैं। यूरोपीय देशों के साथ तो वहां उन्होंने मुलाकात की है लेकिन जो एक उसमें अहम मुलाकात जो है वो यूक्रेन से हुई है। ऐसे वक्त में जब जयशंकर खुद साइपस में मौजूद हैं। यूरोपीय विदेश मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं तो दूसरी तरफ यूक्रेन से मिल रहे हैं। वहीं भारत के एनएसए अजीत डोभाल रूस में मौजूद हैं। भारत के एनएसए अजीत डोभाल ने मॉस्को में एक अहम बैठक में हिस्सा लिया। वहां एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जो पहला अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा फोरम था। सुरक्षा मामलों के उच्च प्रतिनिधियों के 14वीं बैठक में भी उन्होंने हिस्सा लिया। इस बैठक की मेजबानी रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सारगाई शोइगू कर रहे थे। इस मंच पर बहुध्रय विश्व व्यवस्था यानी कि मल्टीपोलर वर्ल्ड को लेकर जो टिप्पणी हुई है वह बहुत अहम है और इस दौरान भारत के एनएसए अजीत डोभाल ने आतंकवाद पर एक रेड लाइन ड्रॉ कर दिया है। आतंकवाद को लेकर उन्होंने भारत का संदेश बेहद स्पष्ट तरीके से कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए। जिम्मेदार देशों को यह तय करना होगा कि वह आतंकवाद को समर्थन देने वालों के साथ खड़े हैं या उनके खिलाफ निर्णायक कारवाई के लिए साथ में हैं। 

इसे भी पढ़ें: मॉस्को में गरजे NSA अजीत डोभाल, 'आतंकवाद पर दोहरा मापदंड मंजूर नहीं, अब देशों को चुनना होगा अपना पक्ष'

उन्होंने विशेष रूप से स्टेट ऑफ होर्मज को लेकर और रेड सी में जिस तरह के हालात बने हुए हैं उसको लेकर समुद्री मार्गों में सुरक्षा सुनिश्चित करने पर और लगातार बिना किसी रोक-टोक के व्यापारिक आवाजाही हो सके इसकी महत्वपूर्ण परिस्थिति पर जोर दिया है और उन्होंने कहा है कि यह बिल्कुल आवश्यक है। यह वक्त की मांग है और एक तरीके से उन्होंने भारत का स्टैंड भी वहां क्लियर किया है। इस पूरे रसाकशी के माहौल में भारत के एनएसए अजीत डोभाल ने रूस और भारत की जो साझेदारी है उसको सराहा है जो बहुआयामी साझेदारी है। रूसी रक्षा परिषद के सचिव शोगोई के साथ उन्होंने द्विपक्षीय बैठक में आगे व्यापक सहयोग पर भी जोर दिया है। तो एक तरफ एनएसए डोभाल मॉस्को में तो दूसरी तरफ भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का साइपरस में दौरा हुआ। साइपस में यह बहुत देखिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। जहां यूरोपीय नेताओं के साथ उन्होंने मुलाकात की है। साइपरस के शहर लीमासोल में यह मुलाकातें हुई हैं। जहां यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक जिमनिक बैठक में वह शामिल हुए और यह केवल औपचारिक कूटनीति का मंच नहीं था बल्कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में नई साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने का अवसर भी है। यह बात यूरोप भी रियलाइज़ कर चुका है कि सिर्फ अमेरिका के साथ उसकी गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती है। अमेरिका का हैरान कर देने वाला रुख यूरोप देख चुका है।

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap Up | Sonam Wangchuk के समर्थन में उतरे Anurag Kashyap और Swara Bhasker, सरकार पर बोला तीखा हमला

TMC सांसद Koel Mallick ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद भाजपा में जाने की अटकलें तेज

आमरण अनशन और कानून: जब आंदोलनकारी की जान पर आ जाए खतरा, तो कब और कैसे हस्तक्षेप कर सकती है सरकार?

Vanakkam Poorvottar: अचानक Siliguri Corridor पहुँचे Army Chief General Dhiraj Seth, Chicken Neck पर भारत कर रहा बड़ी तैयारी