सब बर्बाद करके रख दिया...घर पर FBI के छापे के बाद भी नहीं रुक रहे पूर्व NSA, ट्रंप का नाम लेकर भारत से रिश्ते बिगाड़ने पर खूब सुनाया

By अभिनय आकाश | Sep 05, 2025

भारत अमेरिका के संबंधों को लेकर दुनियाभरमें चर्चा हो रही है। ये संबंध आगे कहां जाएंगे। इसे लेकर हर कोई अपने अपने तर्क दे रहा है। लेकिन इसी बीच अमेरिका में पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टान ने भारत अमेरिका संबंधों को लेकर एक और बड़ा बयान दिया है। भारत अमेरिका के बीच टैरिफ की वजह से जहां रिश्ते तनावपूर्ण हो रहे हैं। वहीं जॉन बोल्टन स्पष्ट तौर पर कह रहे हैं कि स्थिति और तनावपूर्ण होगी। रिश्ते खराब हो चुके हैं। इसके लिए वो सिर्फ और सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। टैरिफ नीति के अलावा अमेरिकी प्रशासन की ओर से भारत की आलोचना करने को लेकर रिश्तों में दरार आई है। ये बात अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन कह रहे हैं। जॉन बोल्टन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप और मोदी का व्यक्तिगत रिश्ता अच्छा था। लेकिन अब सब खत्म हो चुका है। ये सभी के लिए सबक है कि व्यक्तिगत मित्रता और अस्थायी होती है। 

इसे भी पढ़ें: एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा के Ceos को डिनर टेबल पर बिठाकर ट्रंप ने सीधा पूछा- अमेरिका में कौन कितना लगाएगा पैसा?

उदाहरण के लिए, (ब्रिटेन के प्रधानमंत्री) किएर स्टॉमर के लिए, कि एक अच्छा व्यक्तिगत संबंध कभी-कभी मददगार हो सकता है, लेकिन यह आपको सबसे बुरे हालात से नहीं बचाएगा। ट्रंप 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन की यात्रा पर रहेंगे। ‘एलबीसी’ के साथ अपने साक्षात्कार के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, बोल्टन ने कहा कि व्हाइट हाउस ने अमेरिका-भारत संबंधों को दशकों पीछे धकेल दिया है, जिससे मोदी रूस और चीन के करीब आ गए हैं। चीन ने खुद को अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप के विकल्प के रूप में पेश किया है।  

इसे भी पढ़ें: 1 घंटे कैसे खिंच गया 15 मिनट का सफर, मोदी-पुतिन की कार में सीक्रेट टॉक से उठ गया पर्दा, ट्रंप से क्या है कनेक्शन?

अभी बीते महीने की ही बात है जब एफबीआई एजेंटों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और राष्ट्रपति के कट्टर आलोचक जॉन बोल्टन के मैरीलैंड स्थित घर पर छापा मारा। इस मामले से परिचित एक व्यक्ति ने एनबीसी न्यूज़ को बताया कि यह छापा गोपनीय रिकॉर्ड की तलाश में राष्ट्रीय सुरक्षा जाँच का हिस्सा है। जाँच में गोपनीय दस्तावेज़ों के इस्तेमाल से समाचार मीडिया को लीक होने के कई मामलों पर नज़र रखी जा रही है। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal