NSE phone tapping: चित्रा रामकृष्ण को धन शोधन मामले में मिली जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के कर्मचारियों की कथित जासूसी व फोन टैपिंग से जुड़े धन शोधन के मामले में एनएसई की पूर्व प्रमुख चित्रा रामकृष्ण को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने कहा, ‘‘ आवेदन स्वीकार किया जाता है। आवेदक को जमानत दी जाती है।’’ रामकृष्ण को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित एनएसई को-लोकेशन घोटाले में गिरफ्तार किया था। उन्हें 14 जुलाई को ईडी ने हिरासत में लिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मौजूदा मामले में उनकी जमानत याचिका का इस आधार पर विरोध किया था कि वह ‘‘मुख्य साजिशकर्ता’’ थीं।

प्रमुख खबरें

Nari Shakti Act पर पहली महिला राष्ट्रपति का समर्थन, Pratibha Patil बोलीं- PM Modi का प्रयास सराहनीय

RCB vs LSG: आरसीबी और लखनऊ सुपर जाएंट्स की भिड़ंत, विराट कोहली के खेलने पर आया अपडेट

Airtel का नया Broadband Plan: 22+ OTT फ्री, 300Mbps Speed, पर क्या वाकई है पैसा वसूल?

Bihar में नए युग का आगाज! Chirag Paswan बोले- CM Samrat दिलाएंगे सफलता, पर Nitish याद आएंगे