एनएसयूआई ने शासकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में खरीदी फर्जीवाड़े के खिलाफ खोला मोर्चा

By दिनेश शुक्ल | Dec 16, 2020

भोपाल। कांग्रेस के अनुशांगिक छात्र संगठन एनएसयूआई ने मध्य प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्लयों में हो रहे भारी फर्जीवाड़े के खिलाफ मोर्चा खोला है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश प्रवक्ता सुहृद तिवारी ने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कुर्सी, टेबल, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदी में भारी फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए बुधवार को महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन दिया है।

इसे भी पढ़ें: आजादी के बाद अब किसानों को मिली है आर्थिक आजादीः सिंधिया

मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए तिवारी ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भोपाल की तीन कंपनियों एब्बोटएसएन फर्नीचर, इम्प्रेशन फर्नीचर, बालाजी नामक को भुगतान करने की सरकारी प्रक्रिया का पालन न करने पर भुगतान रोकने की कार्यवाही हुई है। इस पर तिवारी ने कहा कि यह तो इस पूरे खेल का 5% भी नही है, इसमें कई बड़े मगरमच्छों का हाथ हैं जो पर्दे से पीछे से ऐसी छद्म कंपनियां बनवाकर पहले घोटाले करवाते हैं और ब्लैकलिस्टेड होते ही दूसरे नाम से दूसरी और तीसरी कंपनी बनवाकर घोटाले करवाते रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मंत्री सिंधिया से मिले ब्रिटिश काउंसिल के निदेशक, भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

एनएसयूआई प्रदेश प्रवक्ता सुहृद तिवारी ने राज्यपाल महोदया से मांग की है कि चूँकि आप प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की चांसलर हैं, इसलिए सिर्फ कंपनियों पर कार्यवाही करने से कुछ नही होगा अगर इन लोगों पर कार्यवाही करनी है तो प्रदेश के बड़े अधिकारियों, दलालों और प्राचार्यों पर कार्यवाही करनी होगी जिससे प्रदेश को ऐसे शिक्षा माफियाओं से मुक्ति मिल सके।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे