Jaipur में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े NSUI कार्यकर्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के तीन कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह जयपुर में एक पानी की टंकी पर चढ़ गए और अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित बल प्रयोग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की। विजय पाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशिन खान नामक प्रदर्शनकारी सुबह गांधी नगर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। अधिकारी प्रदर्शनकारियों को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

वियोना जाट ने वीडियो संदेश में कहा कि राज्य में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway Bus Fire | कश्मीरी गेट से महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, महिला समेत 9 यात्रियों की जलकर मौत

एशियाई खेलों में भारतीय Table Tennis जोड़ियों का दबदबा, श्रीजा और यशस्विनी प्री-क्वार्टर फाइनल में

UNSC Reforms | जी-4 देशों का संयुक्त बयान जारी: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधारों में देरी पर जताई गहरी चिंता

Indian tennis player Parikshit Somani पर डोपिंग के चलते लगा चार साल का बैन