NTA ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (Graduate) के परिणाम घोषित किये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2024

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (स्नातक) के नतीजे घोषित कर दिए, जिसमें 67 अभ्यर्थियों ने शीर्ष स्थान पर जगह बनायी। एनटीए ने बताया कि इनमें से अधिकतर अभ्यर्थी राजस्थान से हैं। उसने कहा कि नीट (स्नातक) परीक्षा में शीर्ष स्थान पाने वालों में 14 लड़कियां शामिल हैं।

इस वर्ष राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के लिए रिकॉर्ड 23 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 10 लाख से ज्यादा पुरुष, 13 लाख से अधिक महिलाएं और 24 ‘थर्ड जेंडर’ श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हैं। एनटीए के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 3,39,125 अभ्यर्थियों ने उसके बाद महाराष्ट्र में 2,79,904 और राजस्थान में 1,96,139 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया।

प्रमुख खबरें

Kapil Sharma Show में बोले Saif Ali Khan, KBC से जीता 2 साल का घी अब तक नहीं मिला

Chorbagan Durga Puja Pandal Stampede: अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, कार्यक्रम किए स्थगित

Kolkata हादसे में 19 मौतों के बाद Yogi Adityanath का निर्देश, UP के दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचें

Gwalior में शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने भक्तों को कुचला, 14 लोगों की गई जान