By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 11, 2026
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से लाइब्रेरियन के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट नोटिफिकेशन पब्लिश होने के 15 दिनों तक निर्धारित की गई है। जो भी युवा इस वैकेंसी के लिए पात्रता पूरी करते हैं, वे 21 अक्तूबर 2026 या उससे पहले ईमेल के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
इसके लिए उम्मीदवार को वेबसाइट या नीचे दिए लिंक से ऑफलाइन आवेदन डाउनलोड कर सकते हैं। फिर इसे पूर्ण रुप से भरकर उसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करके मेल recruitment@nta.ac.in भेज सकते हैं। ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में "Application for the Post of Librarian, NTA" जरुर लिखें।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता
- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से लाइब्रेरी साइंस/लाइब्रेरी और इन्फॉर्मेंशन साइंस में बैचलर डिग्री प्राप्त की हो।
- जिन लोगों ने केंद्र/राज्य सरकार, PSU या स्वायत्त निकायों के सेवानिवृत्त अधिकारी, जिन्होंने लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन या लाइब्रेरी और इन्फॉर्मेशन ऑफिसर, या इसके समकक्ष पद पर काम किया हो।
- साथ ही आपके पास लाइब्रेरी मैनेजमेंट में 5 साल का अनुभव होना जरुरी है।
- उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। रिटायर्ड गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु 62 साल निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, अनुभव और पद के लिए उपयुक्तता के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सक्षम अधिकारी द्वारा गठित चयन समिति के सामने व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा। आपको बताते चलें कि, यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 2 साल के लिए है। वहीं, परफॉर्मेंस के आधार पर अवधि बढ़ाई जा सकती है।
अन्य स्किल्स
-लाइब्रेरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर में दक्षता।
-डिजिटल डेटाबेस और कंप्यूटर सिस्टम को मैनेज करने का अनुभव।
-ऑटोमेटेड कैटलॉगिंग सिस्टम की अच्छी जानकारी।
-बेहतरीन ऑर्गनाइजेशनल स्किल्स।
-मल्टी टास्किंग की आदत होनी चाहिए।
-अंग्रेजी और हिंदी का कामकाजी ज्ञान।