NTPC- केनरा बैंक का समझौता, 2,000 करोड़ की हुई ऋण संधि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2019

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने शुक्रवार को कहा कि उसने 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिये केनरा बैंक के साथ मियादी-रिण समझौता किया है। इस राशि का उपयोग पूंजी खर्च के वित्त पोषण में किया जाएगा।

एनटीपीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘केनरा बैंक के साथ 5 अप्रैल 2019 को 2,000 करोड़ रुपये के कर्ज का सावधिक कर्ज समझौता किया गया है।यह कर्ज तीन महीने की कोष की सीमांत लागत (एमसीएलआर) आधारित ब्याज दर पर दिया गया है।’’

इसे भी पढ़ें: मार्च में देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर छह महीने के निचले स्तर पर: पीएमआई

इसे भी पढ़ें: RBI ने की रेपो दर में 0.25% कटौती, साल के निचले स्तर पर आयी मुख्य ब्याज दर

कर्ज की मियाद 15 साल है और इसका उपयोग एनटीपीसी के पूंजी व्यय के आंशिक वित्त पोषण में किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह