छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 4.50 लाख रूपए रिश्वत लेते एनटीपीसी का अधिकारी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2025

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के उप महाप्रबंधक को 4.50 लाख रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसीबी टीम ने एनटीपीसी कार्यालय (रायकेरा) में पदस्थ उप महाप्रबंधक विजय दुबे को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

मकान वाली जमीन का एनटीपीसी द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर उन्हें जमीन और मकान का मुआवजा मिल चुका है लेकिन पुनर्वास के लिए उसके पुत्रों को करीब 30 लाख रुपए और मिलना था, जिसमें से 14 लाख रुपए उनके पुत्रों को मिल चुका है तथा शेष 16 लाख रुपए भुगतान कराने के एवज में आरोपी उप महाप्रबंधक विजय दुबे ने पांच लाख रुपए रिश्वत की मांग की है।

गुप्ता का आरोप है कि दुबे ने इसमें से 50 हजार रुपए अग्रिम के रूप में ले लिया है। वह रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता है।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत का सत्यापन कराने के बाद आज प्रार्थी गुप्ता को आरोपी विजय दुबे के पास भेजा गया। आरोपी ने अपने अपराध को छुपाने के लिए प्रार्थी को एक पेट्रोल पम्प के करीब बुलाया और रिश्वत की राशि ली। जब दुबे गुप्ता से 4.50 लाख रूपए रिश्वत ले रहा था तब एसीबी के दल ने उसे पकड़ लिया। अधिकारियों के अनुसार दुबे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

प्रमुख खबरें

4 October History: 1977 में पूर्व PM Indira Gandhi की गिरफ्तारी और 16 घंटे में रिहाई

Flydubai विमान में कैप्टन पर हमला करने वाले सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक के रूप में हुई

Asian Games में भारत के दोहरे स्वर्ण पर PM Modi ने दी बधाई, खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

Hyderabad सेना शस्त्रागार से हथियार चोरी मामले में तीन जवानों समेत सात लोग गिरफ्तार