नुआपाड़ा उपचुनाव: बीजद और कांग्रेस ने भाजपा पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस ने बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नुआपाड़ा उपचुनाव में बच्चों को प्रचार में शामिल करके और महिला मतदाताओं को साड़ियां बांटकर आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन किया है।

शिकायत में कहा गया, ‘‘नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के खुटाबन भेरा ग्राम पंचायत में प्रचार के दौरान भाजपा ने बच्चों का इस्तेमाल किया। लड़कियां भाजपा के झंडे पकड़े हुए जय ढोलकिया के समर्थन में नारे लगाती देखी गईं।’’

कांग्रेस ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि भाजपा ने महिला मतदाताओं को साड़ियां बांटकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। शिकायत में कहा गया, ‘‘विश्वसनीय वीडियो साक्ष्य (जो इसके साथ संलग्न है) से स्पष्ट होता है कि भाजपा की कुछ महिला सदस्य और कार्यकर्ता नुआपाड़ा निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में महिला मतदाताओं को खुलेआम साड़ियां और अन्य उपहार बांट रही हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने दिनेश आर्य को बनाया अपना उम्मीदवार

China Open में Naomi Osaka ने Sara Bejlek को हराकर Round of 16 में जगह बनाई

नेकां ने अधिकारों की लड़ाई को सिर्फ राज्य के दर्जे तक समेटा: सांसद Ruhullah Mehdi

Ranchi में RJD और AISA का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग