परमाणु वार्ता फेल! अचानक ईरान ने दागी मिसाइलें!

By अभिनय आकाश | Feb 18, 2026

जिनेवा परमाणु वार्ता फेल टकराव की ओर दुनिया ईरान अमेरिका आमने-सामने बड़े युद्ध की आहट दुनिया एक बार फिर बेहद नाजुक मोड़ पर खड़ी दिखाई दे रही है। सैन्य तनाव के साए में जिनेवा में हुई अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई है। 3 घंटे चली इस अहम बैठक से उम्मीद थी कि परमाणु मुद्दे पर कोई रास्ता निकलेगा। लेकिन बातचीत खत्म होने के बाद तस्वीर और ज्यादा धुंधली नजर आ रही है। इसी बीच ईरान ने होरमूर स्टेट में मिसाइल अभ्यास शुरू कर दिया है। वहीं अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी और मजबूत कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने दागा ऐसा हथियार, उड़ गई खामेनेई की नींद!

ईरान का दावा है कि सभी मिसाइलों ने अपने तय लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा। ईरान ने हॉर्मोस जल डमरू मध्य की दिशा में मिसाइलें दागने का अभ्यास शुरू कर दिया। सरकारी एजेंसी के मुताबिक रेवोलशनरी गार्ड से जुड़ी मिसाइलें ईरानी जमीन तट और दुप्पल से दागी गई है। सभी ने अपने टारगेट को सटीक तौर पर निशाना बनाया। अभ्यास से क्षेत्रीय सुरक्षा पर तनाव बढ़ने की आशंका भी है।

प्रमुख खबरें

Xi Jinping US Visit: अभी तो सिर्फ ट्रेलर सामने आया है, पूरी पिक्चर दिसम्बर में सामने आयेगी, तब दुनिया का हैरान होना तय है

Himanta Biswa Sarma का एलान: JK Lakshmi Cement असम में लगाएगी 5 नई यूनिट्स

Rahul Gandhi में राजनीतिक समझ की कमी, BJP बोली- अकेले चुनाव नहीं जीत सकती Congress

नकली व बेलगाम दवाओं के खिलाफ अब अदालत का ही आसरा