Nuh encounter: हरियाणा के नूंह में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गो तस्कर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 05, 2026

गुरुग्राम, चार अगस्त हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार को हुई मुठभेड़ के बाद कथित गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मौके से एक पिकअप वाहन में ले जाए जा रहे तीन मवेशियों को छुड़ा लिया गया और एक अवैध हथियार व कारतूस भी बरामद किया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़ दी और वाहन लेकर फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस टीमों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। अधिकारी के अनुसार, पीछा किए जाने के दौरान चालक ने जल्दबाजी में वाहन को वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इंजन बंद हो जाने से गाड़ी रुक गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद वाहन में सवार दो व्यक्ति बाहर निकले और भागने की कोशिश करने लगे तथा इस दौरान उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी की।

पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं घुटने में गोली लग गई, जिससे वह गिर गया और इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, घायल व्यक्ति की पहचान राजस्थान के डीग जिले के निवासी जाबिर के रूप में हुई है और उसे इलाज के लिए नूंह स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करते हुए मौके से भागे व्यक्ति की पहचान साहुन के रूप में हुई है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

प्रमुख खबरें

लगान और गजनी फेम दिग्गज अभिनेता Pradeep Rawat का 74 वर्ष की उम्र में निधन, महाभारत के अश्वत्थामा से गजनी के विलेन तक...

Gwalior में पुलिस ने बांग्लादेशी होने के शक में 13 लोगों को हिरासत में लिया

PM Modi टिप्पणी मामला: Noida लड़की के खिलाफ शिकायत वापस ली गई, अधिवक्ता ने वापस लिए केस

actor Pradeep Rawat का 74 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन, कैंसर से थे पीड़ित