नूंह की घटना एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा, उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा: खट्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2023

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नूंह हिंसा में ‘किसी बड़े षड्यंत्र’ का अंदेशा जताते हुए मंगलवार को कहा कि इस ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ घटना में शामिल किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने राज्य के गृह मंत्री अनिल विज के साथ नूंह की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में एक बैठक करने के बाद कहा, ‘‘पूरी घटना किसी बड़े षड़यंत्र का हिस्सा लगती है।’’ एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, खट्टर ने कहा, ‘‘घटना में नूंह क्षेत्र से बाहर के शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अब तक 44 प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा 70 लोगों को नामजद कर हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।’’ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा निकाली जा रही यात्रा को रोकने की भीड़ द्वारा कोशिश किए जाने के कारण भड़की हिंसा में नूंह में सोमवार को चार लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से केंद्रीय पुलिस बल की कंपनियों की तैनाती के लिए अनुरोध किया गया, जिसके बाद 16 कंपनियां नूंह व आसपास के इलाके में तैनात हैं।खट्टर ने कहा कि इसके अलावा, 30 कंपनियां हरियाणा पुलिस की भी मौके पर मौजूद हैं, जबकि आस-पास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बलों को बुलाया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद व पलवल जिलों में भी कुछ छिट-पुट घटनाएं हुई थीं, उन पर भी काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘सभी जिलों में शांति स्थापित की गई है। एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लागू किया गया है और कुछ जिलों में धारा-144 लगाई गई है। सारी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।’’ मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों से शांति बहाली की अपील की और उम्मीद जताई कि लोग इसमें सहयोग करेंगे और आगे स्थिति न बिगड़े यह सुनिश्चित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार