Nuh Violence: पलवल महापंचायत में भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2023

गुरुग्राम/ पलवल। हरियाणा के पलवल में 13 अगस्त को सर्व हिंदू समाज महापंचायत में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी प्रोबेशनर उप निरीक्षक (पीएसआई) सचिन की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है, जिन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पोंडरी गांव में सभा के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था। पुलिस ने बताया कि सोमवार को हथीन थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 505 (सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक बयान) समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बुधवार को कहा, ‘‘प्राथमिकी दर्ज की गई है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’’

प्रमुख खबरें

Rajasthan के Kalki Temple में संगमरमर के घोड़े का भर रहा घाव, जुड़ी है रहस्यमयी मान्यता

Assam में Gaurav Gogoi और Bhupesh Baghel के काफिले पर पथराव, BJP पर हमला करने का आरोप

Iran Revolutionary Guard ने US को दी चेतावनी, टकराव बढ़ा तो बदल देंगे युद्ध का भूगोल

Tamil Nadu CM Joseph Vijay ने Breakfast Scheme का विस्तार किया, कक्षा 6 से 8 के छात्र जुड़े