अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड मरीजों की संख्या कम, हालात इतने गंभीर नहीं : जैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अब भी बहुत कम है और शहर में कोविड​​-19 संबंधी मौजूदा स्थिति इतनी गंभीर नहीं है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पाबंदियां लगाने की आवश्यकता पर पूछे गए सवाल पर जैन ने अपने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए है और मौजूदा स्थिति इतनी गंभीर नहीं है। दिल्ली में अधिक संख्या में कोविड-19 संबंधी जांच हो रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 1,414 मामले सामने आए थे, जो एक दिन पहले सामने आए मामलों की तुलना में करीब 31 प्रतिशत अधिक थे। संक्रमण दर 5.97 प्रतिशत थी और संक्रमण से मौत का एक मामला सामने आया था। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के अभी तक 18,87,050 मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण से अभी तक कुल 26,176 लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह