Kolkata Metro रेलवे मोबाइल ऐप के एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं की संख्या 4.46 लाख हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2024

कोलकाता। कोलकाता मेट्रो के मोबाइल ऐप को चार लाख से अधिक लोगों ने अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मेट्रो रेलवे के प्रवक्ता कौशिक मित्रा ने रविवार को बताया कि ऐप ‘मेट्रो राइड कोलकाता’ को रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) ने विकसित किया है। 

इसे भी पढ़ें: अगले आदेश तक आत्मसमर्पण करने की जरूरत नहीं, Supreme Court ने मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को दी राहत

उन्होंने कहा, ‘‘छह अप्रैल तक लगभग 4.46 लाख एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं ने इस ऐप को ‘गूगल प्ले स्टोर’ से और 1,400 आईओएस उपयोगकर्ताओं ने ‘ऐप्पल स्टोर’ से डाउनलोड किया। ये आंकड़े मेट्रो उपयोगकर्ताओं के बीच इस ऐप की स्वीकार्यता और लोकप्रियता को दर्शाते हैं।

प्रमुख खबरें

तेलंगाना CM Revanth Reddy ने Konda Surekha को Cabinet से हटाया, बेटी की टिप्पणी बनी वजह

Asian Games के लिए 77 सदस्यीय भारतीय टीम में Neeraj Chopra की जगह यशवीर सिंह शामिल

पंजाब में अनाज घोटाले की गूंज

DUSU Election 2025: उम्मीदवारों के लिए कोई भी सक्षम व्यक्ति दे सकता है 1 लाख की जमानत, High Court का निर्देश