मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुँची हजार के पार, इंदौर में ही 707 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

By दिनेश शुक्ल | Apr 16, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में गुरूवार 16 अप्रैल 2020 को कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार से ऊपर पहुँच गई। प्रदेश में 1164 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में इंदौर में 544 से बढ़कर 707 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए तो वही भोपाल में यह आंकड़ा 167 से 196 पहुँच गया। जबकि प्रदेश के 26 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है। राज्य में 290 से बढ़कर 405 कन्टेन्मेट क्षेत्र घोषित कर दिए गए है। जिसमें सबसे अधिक इंदौर में 155 क्षेत्र शामिल है जबकि भोपाल में 119 कंटेमेंट क्षेत्र घोषित किए गए है। अब तक 65 कोरोना पॉजिटिव मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर जा चुके है। जबकि 55 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। वही 67 गंभीर हालत में है।

मध्यप्रदेश के जिन जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढी है वह इस प्रकार है- इंदौर में 544 से 707, भोपाल में 167 से 196, जबलपुर में 12 से 13, खंडवा में 16 से 33, रायसेन में 04 से 08, देवास में 15 से 17, धार में 03 से 06, शाजापुर में 04 से 05, मंदसौर 02 से 07 और आगर-मालवा में 03 से 04 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जबकि राज्य सरकार प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बात कर रही है। वही राजधानी भोपाल की बात करें तो यहाँ अभी तक कोरोना संक्रमण की वजह से 06 मौतें हो चुकी है लेकिन जीवित रहते इन व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग से नहीं मिल सकी। सभी 06 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के बाद ही उनके कोरोना से संक्रमित होने की बात पता चली है। 

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष