दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,248 हुई, अब तक 48 रोगियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,248 हो गई है। इसके अलावा एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की तादाद 48 हो चुकी है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य अधिकरियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले मंगलवार को मौत का कोई मामला सामने नहीं आया था। अधिकारियों ने कहा कि अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। 25 मृतकों की उम्र 60 साल या उससे अधिक थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 2,156 जबकि मृतकों की तादाद 47 थी। बुधवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हो गई।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज