उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल का दावा, कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों की संख्या एक प्रतिशत भी नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2020

अहमदाबाद। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि बहुत कम किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं और आंदोलन में ‘‘देशद्रोही घुसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने की साजिश है। आंदोलनकारियों के खिलाफ सत्तारूढ़ भाजपा के अभियान के तहत पंचमहल जिले के मोरवा हदफ में आयोजित कार्यक्रम में पटेल ने यह बात कही। उन्होंने कहा, दिल्ली को छोड़कर, देश में कहीं भी विरोध प्रदर्शन नहीं हुए हैं। कोई भी गुजरात में आंदोलन नहीं कर रहा है। 130 करोड़ की आबादी में से कुछ 50,000 लोग चाहते हैं कि सरकार संसद द्वारा पारित कानूनों को रद्द कर दें। 

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के बाद किसान आंदोलन की मार झेल रहे राजमार्ग पर स्थित मशहूर ढाबे 

पटेल ने कहा कि किसानों का एक प्रतिशत भी इन कानूनों के खिलाफ नहीं है। कांग्रेस लोगों को उकसाने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन उन्हें कोई समर्थन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा, कुछ तत्व इस आंदोलन के पीछे हैं, जो किसान नहीं हैं। यह प्रदर्शन वास्तव में एक साजिश है। ये तत्व प्रधानमंत्री मोदी की छवि को खराब करना चाहते हैं और भारत की एक विकृत तस्वीर दुनिया के सामने पेश करना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश: 20 July से 4 राशियों के लिए Career में आएगी Good News

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये