ओडिशा में आठ नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 111 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2020

भुवनेश्वर। ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के आठ और मामले सामने आने के बाद राज्य में इस महामारी के मामलों की कुल संख्या 111 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बालासोर से छह नये मामले और जाजपुर तथा कोरापुट जिलों से एक-एक मामला सामने आया है। 

उन्होंने बताया कि कोरापुट से संक्रमित मिला मरीज 22 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी है। यह इस आदिवासी बहुल जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को बालासोर में चार महिलाएं और दो पुरुष इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित