देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 50,342 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2022

नयी दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,395 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,78,636 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 50,342 रह गई है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 19 लोगों की जान गई, उनमें से महाराष्ट्र के पांच, दिल्ली, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के दो-दो मरीज थे।

प्रमुख खबरें

Shahjahanpur Nagar Nigam पार्षदों के रकम बांटने की शपथ वाले वीडियो पर जांच शुरू

Love Horoscope For 25 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दिल्ली में H1N1 के बढ़ते Cases, CM ने बुलाई Emergency Meeting, Schools को Advisory

Video: Awarapan 2 की सक्सेस पार्टी में दिखा Disha Patani का बोल्ड अवतार, इंटरनेट बढ़ा पारा