देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 1,67,695 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,306 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,89,774 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,67,695 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 443 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,54,712 हो गई। देश में लगातार 31 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 120 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: रीयल मैड्रिड ने बार्सिलोना को दी मात, नाराज दर्शकों ने कोच की कार को घेरा

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,67,695 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.49 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,899 की कमी दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.18 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 1.43 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.24 प्रतिशत है। अभी तक कुल 3,35,67,367 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: माता-पिता ने अपने ही बच्चों को घर में बांधकर रखा, पड़ोसी की मदद से बच्चों को करवाया गया मुक्त

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 102.27 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Ukraine War से Iran Crisis तक... PM Modi की दुनिया को दो टूक, Military संघर्ष समाधान नहीं

Israel-Iran संघर्ष पर BJD सांसद की खरी-खरी, PoK का जिक्र कर बोले- भारत के संयम से सीखें

Dream Astrology: क्या ऊंचाई से गिरने वाले Dream देते हैं भविष्य का Warning Sign? Astrology से समझें मतलब

Bihar CM की कुर्सी पर सस्पेंस! Nitish की विदाई के बाद क्या BJP चौंकाने वाला नाम सामने लाएगी?