विश्वभर में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 1,90,000 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2020

पेरिस। वैश्विक महामारी कोविड-19 से दुनियाभर भर में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 1,90,000 के पार हो गई। इसमें दो-तिहाई लोग यूरोप में मारे गए हैं। आधिकारिक स्रोतों से अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह सात बजकर 40 मिनट तक मिले आंकड़ों को जोड़ने के बाद ‘एएफपी’ द्वारा तैयार की गई टेली में यह जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी नर्सिंग होम के लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही है भारतीय मूल की लड़की

चीन में दिसम्बर से फैलना शुरू हुए इस वायरस से अभी तक विश्वभर में 1,90,089 लोग मारे गए हैं और 26,98,733 संक्रमित हैं। इससे सबसे अधिक यूरोप प्रभावित हुआ है जहां 1,16,221 लोगों की इससे जान गई और 12,96,248 मामले सामने आए हैं। इसके बाद अमेरिका में 49,963, इटली में 25,549, स्पेन में 22,157, फ्रांस में 21,856 और ब्रिटेन में 18,738 लोगों की जान गई है।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान: नोकुंडी हमले से बलूचिस्तान में विदेशी निवेश पर छाया संकट, कर्मचारियों के आवास को बनाया जा रहा निशाना

ब्लास्ट केस में NIA की कार्रवाई, 4 आरोपियों की हिरासत 4 दिन के लिए बढ़ाई

लालकृष्ण आडवाणी ने जिन्ना को सराहा, वंदे मातरम पर नेहरू की आलोचना को लेकर जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर किया पलटवार

वंदे मातरम पर चर्चा से डरती है कांग्रेस, अनुराग ठाकुर ने संसद में राहुल-प्रियंका पर साधा निशाना