पाक में भूकंप से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या हुयी छह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2016

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कई हिस्सों में रविवार को आए भूकंप के शक्तिशाली झटकों के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर छह हो गयी है। अधिकारियों ने आज बताया कि रविवार को भूकंप का केन्द्र अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र से 10-15 सेकेंड की दूरी पर स्थित था। यह भूकंप ताजिकिस्तान की हिन्दूकुश पहाड़ियों में जमीन से 236 किलोमीटर नीचे केन्द्रित था।

 

अधिकारियों ने बताया कि पांच लोगों की मौत खबर-पख्तूनख्वा प्रांत में हुयी जबकि एक व्यक्ति की मौत गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के डैमर इलाके में हुयी। उन्होंने बताया कि पेशावर में 28 लोग घायल हो गये हैं। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। राजधानी शहर इस्लामाबाद में डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल गये। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गयी।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई