धरती की संजीवनी है गेहूं के जवारे, जानिए इसके बेहतरीन फायदे...

By सिमरन सिंह | Jan 18, 2021

इस बात से तो हम सभी वाकिफ है कि सेहतमंद शरीर के लिए अनेक तरह के पौष्टिक फल, फूल और अन्य आहारों का सेवन करना काफी जरूरी है। चिकित्सकों के अनुसार गेहूं के जवारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसे पृथ्वी की संजीवनी भी कहा जाता है, जो व्यक्ति को एक तरह का नया जीवनदान दे सकते हैं। इसके उपयोग से आंतों की सूजन, रक्त की कमी, अल्सर, उच्च रक्तचाप, दांत संबंधी समस्या, सर्दी, चर्म रोग, अस्थमा,पाचन संबंधी रोग, किडनी, कैंसर समेत कई अन्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

ऐसे करें प्रयोग

गेहूं के जवारे को काटने के बाद अच्छे से पहले धो लें। इसके बाद इसमें 1 गिलास के करीब पानी मिलाकर मिक्सी में पीस लें। आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें नमक, नींबू, शहद या अदरक का रस भी मिलाकर पी सकते हैं। आपको रोजाना इसी तरह इसका ताजा जूस बनाकर पीना है। ऐसा इसलिए क्योंकि तीन घंटे के अंदर इस जूस के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। आप दिन में कभी भी जवारे के जूस का सेवनकर सकते हैं। हालांकि, अगर आप खाली पेट इसका सेवन करेंगे तो आपको ज्यादा लाभ हो सकता है। वहीं, अगर आप दिन में इसे कभी भी पीने का सोच रहे हैं तो इसे पीने से आधे घंटे पहले और बाद कुछ भी न खाए-पिए

इसे भी पढ़ें: मुनक्के को करें आहार में शामिल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

जवारे के रस के फायदे

1. पेट गैस से राहत मिलती है

2. डायबिटीज के मरिजों के लिए फायदेमंद है

3. पुरानी एलर्जी को दूर करें

4. बालों का सफेद होना रोके

5. बालों का झड़नापन कम करें

6. आंखों की रोशनी बढ़ाए

7. शक्तिशाली टॉनिक का काम करें

8.  खून की कमी को दूर कर खून बढ़ाए

9. जोड़ों में सूजन को दूर करें

10.  लकवा मरीजों के लिए फायदेमंद

इनके अलावा हृदयरोग, गठिया, दमा, पायरिया, कैंसर, लीवर और पाचन क्रिया जैसी संबंधित समस्यों से भी जवारे का रस राहत दिलवाने में मददगार साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ भी बाहर निकाले जा सकते हैं।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया